नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में केबी वीमेंस कॉलेज से दक्षिण राजेंद्र यादव के घर तक नगर परिषद योजना अंतर्गत लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बने रहे पीसीसी सड़क निर्माण शुरू किया. इसका शुभारंभ जेई दिलीप कुमार, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव, संवेदक राहुल कुमार, कार्यपालक सहायक अनिषा भारती ने किया. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने संवेदक को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि सड़क जर्जर हो गया था. सड़क बनने से आमजनों को आने-जाने में सुगमता मिलेगी. मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, आशीष कुमार, दिवाकर कुमार आदि मौजूद थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.