प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का शाखा प्रबंधक ने दिया चेक

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का शाखा प्रबंधक ने दिया चेक

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत एसबीआइ मुख्य शाखा मुरलींगज के खाताधारक की मृत्यु उपरांत नॉमिनी को बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक शुक्रवार को दिया गया. शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह व अन्य बैंक कर्मियों ने मृतक अनिता वर्मा के पति सह नॉमिनी कुमोद कुमार वर्मा को चेक दिया. शाखा प्रबंधक ने बताया कि हमारे शाखा में जोरगामा निवासी अनिता वर्मा खाताधारक थी. अनिता वर्मा का किसी कारणवश पिछले दिनों मौत हो गयी. बैंक ने पूर्व में ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत खाताधारक का बीमा किया था. मौत के बाद उनके पति सह नॉमिनी कुमोद कुमार वर्मा को दो लाख का चेक दिया गया है. मौके पर बैंक कर्मी चंद्रप्रकाश कुमार, विकास कुमार, रौशन कुमार, आलोक कुमार, रजनीश कुमार, संदीप कुमार, बालवीर कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >