हार्ट हेल्थ, स्कैन ग्लो, ब्रेन फंक्शन को सेहतमंद रखती है चेचरा मछली

हार्ट हेल्थ, स्कैन ग्लो, ब्रेन फंक्शन को सेहतमंद रखती है चेचरा मछली

मधेपुरा . वेस्ट बंगाल के मत्स्य किसान गैर पालित चेचरा (पाबदा) मछली की व्यापक पैमाने पर पालन कर कोसी क्षेत्र से विलुप्त चेचरा मछली की आपूर्ति कर रही है. केवल मधेपुरा व सहरसा के मछली बाजार में हरेक माह नौ हजार किलो से ज्यादा चेचरा मछली की आवक हो रही है. इस मछली में हाई प्रोटीन, ओमेगा थ्री फैटी एसिड व विटामिन-डी प्रचुरता होने की वजह से सेवन करने वालों को हार्ट हेल्थ, स्कैन ग्लो, ब्रेन फंक्शन सेहतमंद रखती है. इस मछली का मिट सॉफ्ट, बोनलेस और माइल्ड फ्लेवर वाली होती है. इसलिए इसे बच्चे भी आसानी से सेवन कर लेते हैं. इसकी बनावट स्मूथ, पतली बॉडी व कम फेट वाली होती है. विलिप्त हो रही देसी मछलियों की प्रजातियों में चेचरा भी शामिल देसी मछलियों की विलुप्त प्रजातियों में अब चेचरा ( पलवा व पाबदा ) भी शामिल हो गयी है. करीब एक दशक से मछली बाजार की चट्टियों में देसी व गैरपालित मछली चेचरा देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन अब वेस्ट बंगाल के मत्स्य किसान इसका पालन करने लगे हैं. इस वजह से कोसी क्षेत्र के मछली बाजार में यह मछली देखने को मिल रही है. बाजार में पहले जब मछली आयी तो ग्राहकों की खूब जेब काटी गयी. जब ग्राहक समझ गए कि इसका पालन हो रहा है तो कीमत घट गयी. पहले साइज के आधार पर 600 रुपये किलो की बिक्री खुलेआम हुई. अब 400 रुपये किलो पर आसानी से मिल रही है. —— विलुप्त हो रही व मार्केट में कम आवक वाली मछलियों के पालन व संरक्षण के लिए मत्स्य विविधीकरण योजना के तहत मत्स्य किसानों को सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है. इस योजना अंतर्गत कैटफिश योजना में देसी व विलुप्त हो रही मछलियों के पालन व संरक्षण के लिए 135000 व मैनर कार्प के तहत 94 हजार का ऋण 60 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिया जा रहा है. जयप्रकाश सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहरसा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >