आज मधेपुरा में राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का होगा आगमन

कुलाधिपति सह राज्यपाल 19 मार्च 2024 को पहली बार बीएनएमयू में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी.

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक बुधवार को कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में होगी. बैठक का आयोजन बीएनएमयू के प्रशासनिक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगी. विश्वविद्यालय में सीनेट के बैठक की तैयारी पूरी हो चुकी है. कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली. कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का हेलिकॉप्टर बीएनएमयू के शैक्षणिक परिसर स्थित मैदान में उतरेगा, जिसके लिए मैदान में हेलीपैड बनाया गया है. सीनेट बैठक एवं कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह समेत जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने विश्वविद्यालय एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. मालूम हो कि बीएनएमयू के इतिहास में यह दूसरा अवसर है, जब राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर स्वयं सीनेट के बैठक की अध्यक्षता करने आ रहे हैं. इससे पहले कुलाधिपति सह राज्यपाल 19 मार्च 2024 को पहली बार बीएनएमयू में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी. बीएनएमयू कुलसचिव प्रो डा बिपिन कुमार राय ने बताया कि बीएनएमयू में सीनेट की बैठक को लेकर तैयारी हो चुकी है. बीएनएमयू अपने कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के स्वागत के लिए तैयार है. बीएनएमयू में 25वां सीनेट बैठक से पूर्व 30 नवंबर एवं सात दिसंबर को बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हो चुकी है. सिंडिकेट की बैठक में वार्षिक बजट 2025-26 को सर्वसम्मति से पास किया गया है, अब इसे सीनेट से पारित करना है. बीएनएमयू का वार्षिक बजट साढ़े 12 अरब से अधिक का प्रावधान रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >