मारपीट को लेकर मामला दर्ज

मारपीट को लेकर मामला दर्ज

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर छह में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष के अरुण कुमार साह ने गांव के ही विपीन साह पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं जान मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया है.वहीं विपीन साह के पास से कट्टा, कारतूस बरामद किया. इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने विपीन साह को हिरासत में ले लिया. वहीं दूसरी तरफ विपीन साह ने अरुण कुमार साह, पंकज साह अजय साह सहित लगभग आधा दर्जन लोगों पर बकरी चोरी का आरोप लगाया. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पक्षों के आवेदन पर दोनों पक्ष पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >