बीपी मंडल के सामाजिक न्याय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

बीपी मंडल के सामाजिक न्याय के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को बीपी मंडल की पुण्यतिथि के अवसर पर बस स्टैंड, मधेपुरा के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. डीएम ने स्व मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का प्रबल समर्थक बताया. उन्होंने कहा कि स्व मंडल ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका प्रभाव आज भी देश की सामाजिक संरचना में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. डीएम ने कहा कि स्व बीपी मंडल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्श हमें एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं. उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि हम सभी उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा समाज में समानता, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >