रामपुर लाही में घर का ताला तोड़कर नकदी व सामान उड़ाया

रामपुर लाही में घर का ताला तोड़कर नकदी व सामान उड़ाया

शंकरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लाही पंचायत के लाही गांव में देर रात चोरों ने गृहस्वामी अवधेश कुमार मणि के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात व सामान चुरा लिया. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने घर के बक्सों और अलमारी को खंगालकर नुकसान पहुंचाया. चोरी हुई संपत्तियों में 41 हजार रुपये नकद, लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25 हजार रुपये का सामान शामिल है. पीड़ित ने कहा कि पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. घटना की जानकारी समाजसेवी बंटी यादव ने पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. गृहस्वामी ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. लोगों ने कहा कि गत दिनों जिरवा गांव में बैंक शाखा प्रबंधक के घर का दरवाजे तोड़कर चोरों ने लगभग नौ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया था. उक्त मामले में भी अभी तक पुलिस की हाथ खाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >