बीएनएमयू की कबड्डी टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लिए रवाना

बीएनएमयू की कबड्डी टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लिए रवाना

प्रतिनिधि , मधेपुरा

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की कबड्डी पुरुष टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर के लिए रवाना हो गयी है. प्रतियोगिता का आयोजन वीर बहादुर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर में छह से 10 नवंबर तक होगा. प्रतियोगिता में ईस्ट जोन की 45 विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम शिरकत कर रही है. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उनका पहला मुकाबला छह नवंबर को छत्तीसगढ़ के संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर से होगा. बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने टीम को शुभकामना दी. टीम को रवाना करते हुए क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के निदेशक डाॅ मो अबुल फजल व संयुक्त सचिव डाॅ जैनेंद्र कुमार ने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार सिंह, कुलसचिव प्रो विपिन कुमार राय, कुलानुशासक डाॅ विमल सागर, वित्त पदाधिकारी डाॅ सुरेश कुमार सिंह व परीक्षा नियंत्रक डाॅ शंकर कुमार मिश्रा ने भी टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है. टीम में कप्तान हिमांशु कुमार, अंकित आनंद, मिट्ठू कुमार, रुपेश कुमार, धीरज कुमार, पप्पू कुमार, नवीन कुमार, कार्तिक कुमार, शुभम कुमार, सतीश कुमार, भूपेंद्र कुमार व कुमार आनंद समेत मैनेजर राकेश कुमार व कोच जयंत कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >