बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, प्राथमिकी दर्ज

बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, प्राथमिकी दर्ज

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम स्टेट हाईवे 91 पर रजनी प्रसादी चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली. घटना को लेकर पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार, गंगापुर टोला वार्ड संख्या-08 निवासी राकेश रंजन उर्फ पंकज पिता सहदेव यादव बुधवार की शाम प्रसादी चौक स्थित एक किराना दुकान से सामान लेकर लौट रहा था. दौरान दुकान से कुछ दूरी पर बाइक पर सवार दो युवकों ने रूकने का इशारा किया. पीड़ित के धीमा होते ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >