गोलीबारी को लेकर थाने में दिया आवेदन

गोलीबारी को लेकर थाने में दिया आवेदन

प्रतिनिधि, चौसा

थाना क्षेत्र के लौआलगान और चिरोरी मार्ग पर गोलीबारी की गयी. इसको लेकर लौआलगान निवासी भावेश कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. बताया कि सात नवंबर को घर में थे. इसी दौरान गोलीबारी की आवाज सुनाई दी. इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर से एक खोखा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि मेरे साथ कुछ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों से मारपीट व छीतनई की थी. दूसरी ओर चिरौरी गांव के बजरंग कुमार भगत ने थाने को आवेदन देकर बताया है कि सात नवंबर को घर जा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही अपराधी ने गोली चला दी, जिससे वे बालबाल बच गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि लौआलगान वाली घटना में खोखा बरामद हुआ है. पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >