आंधी-बारिश के नाम पर 24 घंटे से बिजली गुल

उदाकिशुनगंज अनुमान क्षेत्र में सोमवार के देर संध्या आयें आंधी-बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है. पिछले 24 घंटे से लगातार बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) से कोनेन वसीर की रिपोर्ट: उदाकिशुनगंज अनुमान क्षेत्र में सोमवार के देर संध्या आयें आंधी-बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है. पिछले 24 घंटे से लगातार बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने से आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्थानीय समाजसेवी मीरजान आलम ने बताया कि हल्की बारिश होते ही बिजली विभाग आपूर्ति ठप कर देता है, लेकिन बहाली में काफी देर कर दी जाती है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उन्होंने बताया कि बारिश का नाम आते ही बिजली काट दी जाती है, और रातभर आपूर्ति बहाल नहीं होती. इससे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी दिक्कत होती है. लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से निजात मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >