अखिल भारतीय किसान सभा की हुई बैठक

अखिल भारतीय किसान सभा की हुई बैठक

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय किसान सभा के 90वें स्थापना दिवस पर बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता को.अशोक यादव ने की, जिसमें क्षेत्र के अनेक किसान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक का उद्देश्य किसान सभा के ऐतिहासिक योगदानों को याद करना, वर्तमान कृषि समस्याओं पर चर्चा करना तथा किसानों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए आगे की रणनीति तैयार करना था. अशोक ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा का इतिहास किसानों के संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का रहा है. उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे कृषि लागत में वृद्धि, फसल का उचित मूल्य न मिलना, सिंचाई की समस्या, खाद-बीज की उपलब्धता एवं सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर चर्चा की. मौके पर जगन्नाथ झा, चंदेश्वरी रजक, बेचन राम, पन्नालाल यादव, बद्री ऋषि देव, श्यामसुंदर दास, भूमि दास, अशोक कुमार यादव,राज किशोर सरदार, यदुनाथ ठाकुर, बेचन शर्मा, कैलाश सिंह,गजेन्द्र प्रसाद यादव, बद्री ऋषिदेव एवं इन्द्र देव यादव आदि ने विचार रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >