सुखासन में महिला को मारी गोली, रेफर

सुखासन में महिला को मारी गोली, रेफर

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच में वर्चस्व को लेकर एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार घायल महिला सुखासन वार्ड संख्या पांच मेहता टोला निवासी कविता देवी पति प्रभात कुमार को पड़ोसी जोगिंदर पोद्दार का पुत्र सुमित कुमार उर्फ गुगुल ने दोस्त राजा के साथ घर में घुसकर गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. साथ ही जोगिंदर पोद्दार और दिलीप महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >