उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने बाबा मंदिर में की पूजा

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने बाबा मंदिर में की पूजा

मधेपुरा. उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा, सौरेंद्र पाण्डेय, रितेश कुमार सहित अन्य ने देवाधिदेव महादेव सिंहेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचकर बाबा सिंहेश्वर नाथ का लघु अभिषेक किया. सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ही न्यायमूर्ति मधेपुरा के सर्किट हाउस से बाबा सिंहेश्वर नाथ के अभिषेक के लिये सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां बाबा मंदिर के पुजारी संजीव ठाकुर उर्फ मुन्ना बाबा, कन्हैया बाबा, कालू बाबा, साही बाबा, प्रभाष बाबा के द्वारा बाबा के आरती और पुजा के बाद पूजा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लगभग 15 मिनट तक विधि विधान के साथ बाबा का पूजा करवाया. बताया गया कि व्यवहार न्यायालय मधेपुरा परिसर में नवनिर्मित 10 कोर्ट जी प्लस पांच भवन तथा दो ई-सेवा केंद्र एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय उदाकिशुनगंज परिसर में नवनिर्मित 10 कोर्ट जी प्लस पांच भवन का उद्घाटन करने न्यायमूर्ति मधेपुरा पहुंचे है. इस दौरान जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह, एडीएम अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >