पंचायत सचिवों ने नहीं जमा किया शिक्षक नियोजन से संबंधित फोल्डर
बीइओ ने पंचायत सचिवों पर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड के शिक्षक नियोजन से संबंधित पंचायत सचिव के मनमाने रवैये को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है. बीडीओ शशिभूषण कुमार ने दोषी पंचायत सचिव के विरुद्ध बीइओ बिंदेश्वरी प्रसाद साह को कार्रवाई करने का आदेश निर्गत किया है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि बीइओ बिंदेश्वरी प्रसाद साह के द्वारा दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
बीइओ के पंचायत सचिव के विरुद्ध दर्ज किये गये मामले को लेकर बीआरसी में खलबली का माहौल है. प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों पर गिरने वाली गाज से वर्ष 2003, 2005, 2006, 2012 ई में शिक्षक नियोजन में हेरा-फेरी किये जाने के कारण पंचायत सचिव फोडर जमा करने से कतरा रहे है. जबकि उच्च न्यायालय के आदेश पर नियोजन संबंधी अभिलेखों की जांच निगरानी से करायी जा रही है. इस कारण से शिक्षक नियोजन से संबंधित फोल्डर आधा अधूरा बीआरसी कार्यालय में जमा कर पल्ला झाड़ लिया है.
वही रहटा – फनहन एवं नयानगर पंचायत का भी फोल्डर अब तक अप्राप्त है. जबकि डीपीओ स्थापना कार्यालय मधेपुरा के आदेशानुसार जिन पंचायत सचिव द्वारा शिक्षक नियोजन से संबंधित फोल्डर जमा नहीं किया गया है वैसे पंचायत सचिवों के विरूद्ध मामला दर्ज किये जाने को लेकर थाने में बीइओ द्वारा आवेदन दिया गया है.
इन पंचायत सचिवों ने नहीं किया फोल्डर जमा
फोल्डर नहीं जमा करने वाले पंचायतों में नयानगर, रहटा – फनहन एवं उदाकिशुनगंज पंचायत के पंचायत सचिव अंजनी कुमार है. वहीं खाड़ा एवं बुधमा पंचायत के पंचायत सचिव विंदेश्वर राम के विरूद्ध मामला दर्ज किये जाने का आदेश दिया गया. जबकि बराही आनंदपुर पंचायत के पंचायत सचिव विनय राम भी अभिलेख जमा करने में आनाकानी किया, पंचायत लक्ष्मीपुर एवं बीड़ी रनपाल पंचायत के पंचायत सचिव जयजय राम सिंह भी फोल्डर विभागीय निर्देश के बावजूद जमा नहीं किया, रामपुर खोड़ा एवं गोपालपुर पंचायत के पंचायत सचवि अजीत कुमार सिंह ने भी अभिलेख जमा बीइओ कार्यालय में जमा हीं किया,
लश्करी पंचायत के पंचायत सचिव इंद्रभूषण प्रसाद सिंह वर्ष 2005, 2006 एवं 2012 के मेघा सूची एवं आवेदन फॉर्म का अभिलेख जमा नहीं किया. उक्त सभी पंचायत के पंचायत सचिवों के विरुद्ध थाना में आवेदन बीइओ बिंदेश्वरी प्रसाद साह के द्वारा आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. पंचायत सचिवों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी.
