टी-20 टूर्नामेंट में डीसीसी दुर्गा स्थान की टीम विजयी

टी-20 टूर्नामेंट में डीसीसी दुर्गा स्थान की टीम विजयी फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरा़ मुरलीगंज झील चौक क्रिकेट क्लब चार दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन उद्भव के संरक्षक बाबा दिनेश मिश्र एवं नप पार्षद व राजद नगरध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रुप से किया. उद्घाटन मैच डीसीसी दुर्गा […]

टी-20 टूर्नामेंट में डीसीसी दुर्गा स्थान की टीम विजयी फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि मुरलीगंज, मधेपुरा़ मुरलीगंज झील चौक क्रिकेट क्लब चार दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन उद्भव के संरक्षक बाबा दिनेश मिश्र एवं नप पार्षद व राजद नगरध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त रुप से किया. उद्घाटन मैच डीसीसी दुर्गा स्थान चौक एवं आरसीसी रामपुर के बीच खेला गया. जिसमें डीसीसी दुर्गा स्थान चौक ने आरसीसी रामपुर को 45 रन से हराकर मैच मे जगह बना लिया. टॉस जीतकर डीसीसी दुर्गा स्थान चौक के खिलाड़ी निर्धारित ओवर मे मात्र दो विकेट खोकर 187 रन बनाये. आरसीसी रामपुर के खिलाडि़यों ने 14 ओवर मे मात्र 142 रन बनाकर सिमट गई. मैच निर्णायक गुलशन कुमार एवं संतोष कुमार, उद्घोषक चंचल यदुवंशी एवं राजू चौधरी ने अहम् भूमिका निभायी. मेन ऑफ द मैच दुर्गा स्थान चौक के गुरूशरण घोषित किये गये. मौके पर पार्षद व राजद नगरध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का पैगाम देता है. इससे युवाओं के बीच एकता बनी रहती है. मौके पर डिंपल पासवान, कृष्ण कुमार, संतोष यादव, आशीष कुमार चौधरी, मो आतिफ अस्लम, मो खुर्शीद आलम, मिथिलेश कुमार, आयुष, अमित कुमार, श्रवण, मनीष आर्यन, पप्पू, विक्रम, कुंदन भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >