अब डाक घर के उपभोक्ताओं को मिलेगी कोर बैंकिग की सुविधा फोटो- मधेपुरा 35कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुराजिले में अब डाक घर के उपभोक्ताओं को भी कोर बैंकिग की सुविधा मिलनी शुरू हो गयी है. बुधवार को टीपी कॉलेज के उप डाक घर शाखा में कोर बैंकिग सुविधा का शुभारंभ किया गया. सहायक डाक अधीक्षक महेंद्र प्रसाद मंडल ने इंटरनेट सेवा का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया. इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता उप डाक पाल दीप नारायण रजक ने किया. ऑन लाइन सेवा का प्रारंभ सिस्टम एडमीन ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया. मौके पर सहायक डाक अधीक्षक ने कहा कि अब डाक घर के उपभोक्ता व ग्राहक भी कौर बैंकिग की सुविधा का लाभ उठा पायेंगे. इस अवसर पर हरि कृष्ण मिश्रा, सुनील कुमार, मुन्ना कुमार, चंचल कुमार, राम निवास भगत, आर के त्रिगुन सहित अन्य मौजूद थे.
अब डाक घर के उपभोक्ताओं को मिलेगी कोर बैंकिग की सुविधा
अब डाक घर के उपभोक्ताओं को मिलेगी कोर बैंकिग की सुविधा फोटो- मधेपुरा 35कैप्शन- प्रतिनिधि, मधेपुराजिले में अब डाक घर के उपभोक्ताओं को भी कोर बैंकिग की सुविधा मिलनी शुरू हो गयी है. बुधवार को टीपी कॉलेज के उप डाक घर शाखा में कोर बैंकिग सुविधा का शुभारंभ किया गया. सहायक डाक अधीक्षक महेंद्र प्रसाद […]
