मतदाता सूची का काम एक माह में होगा पूरा

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में प्रखंड के प्रगणकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्य पदाधिकारी उप जिला रजिस्टार शशिभूषण कुमार ने किया. मौके पर बीडीओ ने मतदाता सूची अद्यतन को लेकर प्रगणकों को आवश्यक जानकारी दी गई. बीडीओ ने कहा कि इसके लिए […]

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में प्रखंड के प्रगणकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्य पदाधिकारी उप जिला रजिस्टार शशिभूषण कुमार ने किया. मौके पर बीडीओ ने मतदाता सूची अद्यतन को लेकर प्रगणकों को आवश्यक जानकारी दी गई. बीडीओ ने कहा कि इसके लिए एक महीन का लक्ष्य रखा गया है.

समय सीमा के अंदर इस कार्य को हर हाल में पूरा कर लें. प्रशिक्षण में प्रगणकों को मतदाता सूची को अाधार कार्ड नंबर से जोड़ने, नाम में सुधार करने, परिवार के नये सदस्यों को मतदाता सूची में जोड़ने मृत और दूसरे जगह रहने वाले लोगों का नाम सूची से विलोपित करने बाहर से आकर बसने वाले लोगों के नाम जोड़ने को कहा गया है.

बीडीओ ने बताया ने कि इस कार्य के लिए सभी प्रगणकों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है. अपर उप जिला रजिस्टार प्रणय कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड में कुल 302 प्रगणक ब्लॉक है. जिसमें 88 प्रगणक कर्मी जनगनणा कार्य में लगाये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >