नये परिसर में सड़क बनाने के लिए विवि ने फिर लिखा पत्र

नये परिसर में सड़क बनाने के लिए विवि ने फिर लिखा पत्र प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित नये परिसर में 120 फीट चौड़ी सड़क एवं 35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर विवि प्रशासन ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि विवि के लिए […]

नये परिसर में सड़क बनाने के लिए विवि ने फिर लिखा पत्र प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के सबैला गांव स्थित नये परिसर में 120 फीट चौड़ी सड़क एवं 35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर विवि प्रशासन ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि विवि के लिए 35 एकड़ भूमि यथा शीघ्र अधिग्रहित कर बीएन मंडल विवि को उपलब्ध कराया जाये. वहीं मधेपुरा-सिंहेश्वर सड़क से विवि परिसर को जोड़ने के लिए 120 फीट चौड़ी सड़क यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध करावें. वर्तमान में स्थित 60 फीट सड़क का सार्वजनिक रूप से मेडिकल कॉलेज, इंजनियरिंग कॉलेज एवं विवि तीनों संस्थान उपयोग कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >