निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतियोगिता में शामिल बच्चे प्रतिनिधि, मधेपुरा. दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि ईजाद करनेवाले लुई ब्रेल के जन्मदिवस के अवसर पर केशव बालिका उच्च विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को विद्यालय प्रधान विभा कुमारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है. विकलांग व्यक्ति को भी समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए. अब तो हमारे प्रधान मंत्री जी ने भी कहा है की उन्हें विकलांग नहीं बल्कि दिव्यांग के नाम से संबोधित किया जाना चाहिए. विद्यालय में सभी कार्यक्रम मेंटर शिक्षक यादव विक्रम की देखरेख में संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यालय सभी शिक्षक और छात्राएं उपस्थित थे.
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया भाग फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – प्रतियोगिता में शामिल बच्चे प्रतिनिधि, मधेपुरा. दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि ईजाद करनेवाले लुई ब्रेल के जन्मदिवस के अवसर पर केशव बालिका उच्च विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को विद्यालय प्रधान विभा […]
