भूकंप से दहशत, वृद्ध की मौत

भूकंप से दहशत, वृद्ध की मौत उदाकिशुनगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर खोरा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के खोरा गंज निवासी 75 वर्षीय भोली यादव की सोमवार की सुबह भूकंप के झटके आने के बाद अचानक मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार भोली यादव अपने घर में सोया हुआ था. सोमवार की अहले सुबह […]

भूकंप से दहशत, वृद्ध की मौत उदाकिशुनगंज . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर खोरा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के खोरा गंज निवासी 75 वर्षीय भोली यादव की सोमवार की सुबह भूकंप के झटके आने के बाद अचानक मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार भोली यादव अपने घर में सोया हुआ था. सोमवार की अहले सुबह आये भूकंप के झटकों के दौरान मची अफरा-तफरी के बाद वृद्ध को मृत पाया गया. ग्रामीणों ने मौत की सूचना तत्काल अचंलाधिकारी उत्पल हिमवान को दी है. अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए मृतक के घर पर भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >