फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – सदर अस्पताल में इलाज करवाती पीडि़ता. प्रतिनिधि, मधेपुरादहेज के लिए दूसरी शादी करने की चाह को लेकर एक पति बुधवार को अपनी पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा. हालांकि मौके पर लोगों के जुट जाने से आरोपी पति भाग गया. लोगों ने पीडि़त महिला भविशा देवी को सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना को लेकर भविशा ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के भेलवा पंचायत के सखुआ गांव निवासी अमित साह की पत्नी है. बुधवार की सुबह पति अमित साह ने मधेपुरा चलने की बात कह कर भेलवा से कर्पूरी चौक लाया. वहां से सुखासन रोड के अंदर ले जाकर एक मकई के खेत में चाकू से गला काटने का प्रयास किया. इस दौरान महिला शोर मचाने लगी. शोर सुन कर पहुंचे स्थानीय लोगों को देख कर उसका पति भाग गया. घायल महिला को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. जख्मी महिला ने बताया कि उसका पति दहेज के लोभ में हत्या कर दूसरी शादी करना चाहता है. वहीं सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं मिली है.
पत्नी को जान से मारने की कोशिश
फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – सदर अस्पताल में इलाज करवाती पीडि़ता. प्रतिनिधि, मधेपुरादहेज के लिए दूसरी शादी करने की चाह को लेकर एक पति बुधवार को अपनी पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा. हालांकि मौके पर लोगों के जुट जाने से आरोपी पति भाग गया. लोगों ने पीडि़त महिला भविशा देवी […]
