फोटो- मधेपुरा 03कैप्सन- पीएचसी में भरती पीडि़त पुरैनी के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में जदयू नेता के यहां हुआ हादसा रात में बनी मछली सुबह खाने के बाद पूरे परिवार की हालत हुई खराब प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में बुधवार की सुबह नाश्ते में बासी मछली खाने से जदयू नेता के परिवार के एक महिला सहित सात बच्चे बीमार हो गये. मरीजों को परिजनों ने पुरैनी पीएचसी ले गये. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है. जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती स्थित पोखर में मंगलवार की संध्या में मछली माही की गयी थी. अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ बस्ती के ही जदयू नेता रामचंद्र पंडित भी मछली की खरीदारी कर घर लाये थे. उनके परिवार के सभी सदस्य ने रात्रि में मछली खायी. सुबह बासी बची मछली भी सबने खाया. थोड़ी देर बाद 28 वर्षीय नबीता देवी , पांच वर्षीय प्रिया कुमारी, चार वर्षीय सीमा कुमारी, दो वर्षीय सपना कुमारी, सात वर्षीय प्रिंस कुमार व प्रीतम कुमार, चार वर्षीय आशीष कुमार उलटी व दस्त शुरू हो गया. परिजनों ने सभी को ं पीएचसी में भरती कराया. चिकित्सक डॉ विनीत कुमार भारती ने बताया कि रात्रि में बनी मछली सुबह में खाने के कारण महिला सहित बच्चे बीमार हो गये हैं. उन्होंने बताया की सभी मरीजों की हालत ठीक है.
मछली खाने से महिला समेत सात बच्चे बीमार
फोटो- मधेपुरा 03कैप्सन- पीएचसी में भरती पीडि़त पुरैनी के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में जदयू नेता के यहां हुआ हादसा रात में बनी मछली सुबह खाने के बाद पूरे परिवार की हालत हुई खराब प्रतिनिधि, पुरैनीप्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में बुधवार की सुबह नाश्ते में बासी मछली खाने से जदयू नेता […]
