15 जून तक मतदाता सूची में करें सुधार

ग्वालपाड़ा. एसडीओ मुकेश कुमार ने ग्वालपाड़ा कृषि भवन के सभागार में प्रखंड के सभी बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जून तक मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा सूची से नाम हटाने के लिए प्रकाशित अलग-अलग प्रपत्र 6, 7, 8 भरकर जमा करवाने का […]

ग्वालपाड़ा. एसडीओ मुकेश कुमार ने ग्वालपाड़ा कृषि भवन के सभागार में प्रखंड के सभी बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जून तक मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया. उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा सूची से नाम हटाने के लिए प्रकाशित अलग-अलग प्रपत्र 6, 7, 8 भरकर जमा करवाने का निर्देश दिया. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह ने बताया कि छंटनी के पूर्व तक नाम जोड़ा जा सकता है. उन्होंने जागरूकता के लिए समूह गठन की बात कही. बीएलओ विजय कुमार ने बीएलओ की समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया. एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि 24 मई व सात जून को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सीओ बीकेश कुमार पांडेय व सभी बीएलओ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >