भूमि विवाद में मारपीट तीन जख्मी

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – थाना पर जख्मी वृद्ध सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया गांव के वार्ड नंबर चार में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जख्मी मो हसरूदीन, खुशबुन खातून व समीला खातून […]

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – थाना पर जख्मी वृद्ध सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया गांव के वार्ड नंबर चार में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जख्मी मो हसरूदीन, खुशबुन खातून व समीला खातून को उपचार के लिए पीएचसी भेजा. जख्मी मो हसरूदीन ने बताया कि पड़ोसी मो अकरामुल से उनका वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है. गत कई दिनों से मो अकरामुल विवादित भूमि पर गृह निर्माण करवा रहा है. जब निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. मामले की जानकारी थाना में दे दी गयी थी. थाना से जांच में पहुंचे पुलिस अधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए दोनों पक्षों को जमीन का कागजात लेकर थाना पर आने को कहा था, लेकिन मो अकरामुल थाना पर जाने के बजाय निर्माण कार्य चालू रखा. बुधवार की सुबह जब निर्माण कार्य पर रोक लगाया गया तो लाठी भाला से मारपीट की गयी. वहीं सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >