फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – नोहर मुसलिम टोला के पास बना खतरनाक रेनकट लक्ष्मीपुर होकर ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज सड़क की स्थिति जर्जर आवागमन में होती है परेशानीप्रतिनिधि, ग्वालपाड़ालक्ष्मीपुर होकर ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी. इससे आवागमन में परेशानी होती है. वर्ष 2008 की आयी कोसी विभीषिका में यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी थी. इसके बाद इस सड़क की मरम्मत की गयी, लेकिन कुछ ही वर्षों में पुन: जर्जर हो गयी. हल्की बारिश में ही ग्वालपाड़ा बस स्टेंड से पूरब शर्मा टोला तक इस सड़क पर झील बन जाती है. वहीं शर्मा टोला से पूरब नोहर कोठी मुसलिम टोला से पूरब सरौनी डोरीधार के नजदीक पुल के बगल में रेन कट बन गया है. इससे वाहन चालकों को हमेशा डर लगा रहता है. ऑटो चालक ने आपस चंदा कर सड़क को मरम्मत भी कराया. लेकिन यह मरम्मत नाकाफी है. समय रहते अगर इस सड़क की मुकम्मल मरम्मत नहीं की गयी तो आने वाले बरसात के मौसम में सवारी गाडि़यों का गुजरना भी बंद हो जायेगा.
ग्वालपाड़ा- बिहारीगंज सड़क पर बने हैं रेन कट
फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – नोहर मुसलिम टोला के पास बना खतरनाक रेनकट लक्ष्मीपुर होकर ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज सड़क की स्थिति जर्जर आवागमन में होती है परेशानीप्रतिनिधि, ग्वालपाड़ालक्ष्मीपुर होकर ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी. इससे आवागमन में परेशानी होती है. वर्ष 2008 की आयी कोसी विभीषिका में यह सड़क क्षतिग्रस्त हो […]
