मंदिर के मुख्य द्वार पर लगता है वाहनों का कतार

फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – मंदिर गेट पर लगा वाहनों का कतार प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर मंदिर के मुख्य द्वारा पर वाहनों की पार्किंग किये जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं परेशान का सामना करना पड़ता है. श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए पूर्व में न्यास के द्वारा निर्णय लिया गया था कि मुख्य द्वारा पर वाहनों […]

फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – मंदिर गेट पर लगा वाहनों का कतार प्रतिनिधि, सिंहेश्वरसिंहेश्वर मंदिर के मुख्य द्वारा पर वाहनों की पार्किंग किये जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं परेशान का सामना करना पड़ता है. श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए पूर्व में न्यास के द्वारा निर्णय लिया गया था कि मुख्य द्वारा पर वाहनों की पार्किंग किये जाने पर पांच सौ एक रुपये का जुर्माना वाहन मालिक से वसूला जायेगा, लेकिन यह आदेश सिर्फ दीवार पर लिखा श्लोगन साबित हुआ. सोमवार व रविवार को मुख्य गेट पर पार्किंग किये जाने के कारण श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी दर्जनों वाहनों के पार्किंग के कारण मंदिर रोड में आवागमन मुश्किल हो जाता है. मंदिर रोड के कई व्यवसायियों ने बताया कि इस पार्किंग के कारण श्रद्धालु के साथ-साथ व्यवसायियों को भी खामियाजा भुगतना पड़ता है. मुख्य द्वार के समीप बे रोक टोक लगने वाले वाहनों की भीड़ के कारण कई बार वाहन चालक आपस में उलझ भी जाते है. इससे मंदिर के मुख्य द्वारा की स्थिति और भी बदतर हो जाती है. स्थानीय व्यवसायी सहित लोगों ने न्यास के सचिव सह सदर एसडीओ संजय निराला से वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >