पुरैनी. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी से निकाले जाने व सांसद द्वारा नये मोरचा का गठन करने से आगामी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद को करारा झटका लगेगा. उक्त बातें पुरैनी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कापेश्वर सिंह निषाद व युवाशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष राजेश रोशन व गौरव राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. राजद आलाकमान द्वारा स्थानीय सांसद को पार्टी से निकाले जाने के उपरांत जहां इस विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता मर्माहत हैं. वहीं यहां के अधिकांश सक्रिय राजद कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ सांसद के साथ हो चले है. इस विधानसभा में राजद कार्यकर्ता विहीन पार्टी बन कर रह गयी है. इसका खामियाजा राजद को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा.
आलमनगर विधान सभा में राजद को लगेगा झटका
पुरैनी. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पार्टी से निकाले जाने व सांसद द्वारा नये मोरचा का गठन करने से आगामी विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में राजद को करारा झटका लगेगा. उक्त बातें पुरैनी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कापेश्वर सिंह निषाद व युवाशक्ति के प्रखंड अध्यक्ष […]
