मुआवजा देने पर भेदभाव का लगाया आरोप

उदाकिशुनगंज. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने भूकंप से मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि देने में जिला प्रशासन पर भेद भाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो जून माह से आंदोलन करने पर बाध्य हो […]

उदाकिशुनगंज. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने भूकंप से मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा राशि देने में जिला प्रशासन पर भेद भाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो जून माह से आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा. जिन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका. ऐसे लोगों के आश्रितों को सहायता राशि जिला प्रशासन द्वारा नहीं दिया जा रहा है, जबकि पड़ोसी पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों व परिजनों को राशि उपलब्ध कराया जा रहा है. डॉ यादव ने कहा कि चौसा प्रखंड के युवा व्यवसायी की मौत भूकंप के कारण हुई थी. पोस्टमार्टम भी आया फिर भी प्रशासन द्वारा उनके परिजनों को सहायता राशि नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >