प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड के जौतेली मैदान पर खेले गये फाइनल क्रिकेट मैच में जबीसीसी रहुआ पूर्वी टीम ने पूरैनी प्रखंड के भटौनी टीम को 21 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. सीमित 16 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रहुआ टीम के खिलाडि़यों ने आठ विकेट खो कर 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भटौनी की टीम ने नौ विकेट खोकर 149 रन पर ही आउट हो गयी. रहुआ की ओर संदीप ने तीन छक्का एवं दो चौकों की मदद से 29 रन बना कर नवाद रहे. जबकि भटौनी की और से गजेंद्र ने सबसे अधिक 25 रनों का योगदान दिया. टूर्नामेंट में रहुआ टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सबसे अधिक दस विकेट लेने वाले बंटी कुमार को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया. टीम की ओर से इमरान खान, नौशाद, रिजवान, चंदन, मिथुन ने शानदार बल्लेबाजी की. विजेता टीम के कप्तान संदीप सौरभ को समाज सेवी ललन कुमार सिंह ने कप प्रदान किया, जबकि ग्रामीणों की ओर से विजेता टीम के खिलाडि़यों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया.
क्रिकेट: रहुआ ने भटौनी को 21 रनों से हराया
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड के जौतेली मैदान पर खेले गये फाइनल क्रिकेट मैच में जबीसीसी रहुआ पूर्वी टीम ने पूरैनी प्रखंड के भटौनी टीम को 21 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. सीमित 16 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रहुआ टीम के खिलाडि़यों ने आठ विकेट खो कर 170 रनों का विशाल […]
