सड़क हादसे में घायल संजय की पटना में मौत

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – विलाप करते परिजन प्रतिनिधि- गुरुवार को शंकरपुर के संजय यादव को मोटरसाइकिल से लगी थी ठोकर प्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवर्षा में शंकरपुर से सिंहेश्वर जानेवाली मुख्य सड़क पर दीना भद्री चौक के पास तेज गति से आ रही बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की पटना में […]

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – विलाप करते परिजन प्रतिनिधि- गुरुवार को शंकरपुर के संजय यादव को मोटरसाइकिल से लगी थी ठोकर प्रतिनिधि, शंकरपुरथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनवर्षा में शंकरपुर से सिंहेश्वर जानेवाली मुख्य सड़क पर दीना भद्री चौक के पास तेज गति से आ रही बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. ज्ञात हो कि विगत गुरुवार के दिन करीब 12 बजे लालपुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल सवार लालपुर निवासी गोपाल यादव की मोटरसाइकिल से संजय यादव को ठोकर लग गयी थी. शंकरपुर के सोनवर्षा पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी संजय यादव सड़क पार कर रहे थे. इस घटना में संजय के सिर में गहरा जख्म हो गया था. पहले संजय को मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन स्थिति गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान पटना में संजय की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. संजय यादव का दस साल का पुत्र विवेक कुमार, छोटा बेटा अमरजीत और सबसे बड़ी बेटी प्रीति कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना को लेकर संजय के छोटे भाई संजीव कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >