फोटो – मधेपुरा 13कैप्शन – प्रदर्शन करते तूफान पीडि़त एनएच 91 को किया जाम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को अंचल कार्यालय का घेराव कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. तूफान पीडि़त महिलाओं की मांग थी कि चक्रवाती तूफान में हुई फसल क्षति व गृह क्षति के मुआवजे नहीं दिया जा रहा है एवं जांच भी नहीं किया जा रहा है. आक्रोशित महिलाओं ने बिहारीगंज-किशुनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया. जाम का नेतृत्व पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार महतो कर रहे थे. प्रदर्शन कारी महिलाओं की मांग थी की चक्रवात तूफान में सैकड़ों गरीबों के घर एवं फसल क्षति का नुकसान हुआ. लेकिन अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने के बावजूद भी आज तक कोई भी सरकारी कर्मी जांच के लिए स्थल तक नहीं गया है. जिसके कारण पीडि़त महिलाओं में आक्रोश झलक रही थी. प्रदर्शनकारी महिला नीलम देवी, उषा देवी, रिंकू देवी, लालमनी देवी, गंगा देवी, संजू देवी, उमा देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, विमला देवी सैकड़ों महिलाएं शामिल थी. — वर्जन— सभी आवेदन सुरक्षित है. जांच के उपरांत सभी पीडि़तों को मुआवजा दी जायेगी. डीएम के बैठक के बाद सोमवार को सभी आवेदन की जांच कर सरकारी निर्देश के मुताबिक मुआवजा का वितरण किया जायेगा. उत्पल बांग सीओ उदाकिशुनगंज, मधेपुरा.
तूफान पीडि़त महिलाओं ने सीओ कार्यालय को घेरा
फोटो – मधेपुरा 13कैप्शन – प्रदर्शन करते तूफान पीडि़त एनएच 91 को किया जाम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजप्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को अंचल कार्यालय का घेराव कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. तूफान पीडि़त महिलाओं की मांग थी कि चक्रवाती तूफान में हुई फसल क्षति व गृह क्षति के मुआवजे नहीं दिया जा रहा […]
