प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों के किनारे स्थित विशाल और पुराने वृक्षों को कटवाने की मांग वार्ड पार्षद ध्यानी यादव ने जिलाधिकारी गोपाल मीणा से की है. डीएम को दिये गये आवेदन में वार्ड पार्षद ने कहा है कि लगातार आ रहे प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़क किनारे स्थित सीमर और गुलमोहर के बड़े-बड़े पेड़ अनहोनी की आशंका को जन्म दे रहा है. विगत दिनों आये भूकंप के कारण यह सभी पेड़ एक तरफ झुक गये हैं. इनका जड़ नीचे से हिल गया है. हवा के झोंके में कभी भी गिर कर यह पेड़ जान माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वार्ड पार्षद ने डीएम से वृक्षों की जांच करवा कर वन विभाग को काटने की अनुमति देने का आग्रह किया है.
वार्ड पार्षद ने की वृक्षों को कटवाने की मांग
प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों के किनारे स्थित विशाल और पुराने वृक्षों को कटवाने की मांग वार्ड पार्षद ध्यानी यादव ने जिलाधिकारी गोपाल मीणा से की है. डीएम को दिये गये आवेदन में वार्ड पार्षद ने कहा है कि लगातार आ रहे प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़क किनारे स्थित सीमर और गुलमोहर के […]
