झूठ बोलने वाले सांसद पप्पू यादव को पहचान चुकी है कोसी की जनता फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – विधायक प्रो चंद्रशेखर प्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद पप्पू यादव का यह कहना कि 50 हजार लोग प्रशासनिक अवरोध के कारण रैली में हिस्सा नहीं ले सकें. यह सांसद के मानसिक दिवालीया पन को बताता है. उन्होंने कहा कि सांसद बताये कि बीएन मंडल स्टेडियम की क्षमता कितने लोगों के बैठने व खड़े रहने की है. स्टेडियम का तीनों भाग खाली पड़ा हुआ था. विधायक ने कहा कि करोड़ों खर्च कर महीनों मशक्कत कर ज्यादातर कोसी क्षेत्र के बाहर से लायी गयी भाड़े की भीड़ ने इस रैली का पोल खोल दिया. आपदा राहत के नाम पर बहला फुसला कर लाये गये भीड़ पर सांसद को इतना ही गुमान है तो वह अपने घोषणा अनुसार लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर जनता से नया जनादेश लें. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ झूठ बोलने वाले सांसद को कोसी की जनता पहचान चुकी है. जनता कभी माफ नहीं करेंगी. विधायक ने कहा है कि सच्चाई यह है कि हत्या के एक मामले में सांसद को जेल जाने का डर सताने लगा है. इसलिए अपने बचाव के लिए वह मोदी का महिमा मंडन करने में लगे हुए है.
उन्माद फैलाने की कोशिश न करें सांसद : विधायक
झूठ बोलने वाले सांसद पप्पू यादव को पहचान चुकी है कोसी की जनता फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन – विधायक प्रो चंद्रशेखर प्रतिनिधि, मधेपुरामधेपुरा के राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सांसद पप्पू यादव का यह कहना कि 50 हजार लोग प्रशासनिक अवरोध के कारण रैली में हिस्सा नहीं ले सकें. […]
