बीएसएनएल सेवा ठप रहने से उपभोक्ता परेशान

गम्हरिया. एक सप्ताह से प्रखंड मुख्यालय में बीएसएनएल व ब्रांड बैंड सेवा ठप है. इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यालय स्थित साइबर, बैंक, अस्पताल सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी जगहों पर बीएसएनएल सेवा ठप रहने के कारण लोगों को कार्य में कठिनाई हो रही है. वहीं स्टेट बैंक के […]

गम्हरिया. एक सप्ताह से प्रखंड मुख्यालय में बीएसएनएल व ब्रांड बैंड सेवा ठप है. इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यालय स्थित साइबर, बैंक, अस्पताल सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी जगहों पर बीएसएनएल सेवा ठप रहने के कारण लोगों को कार्य में कठिनाई हो रही है. वहीं स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मधुसूदन प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल सेवा लगातार एक महीने से फैल हो रही है. इसके कारण बैंक का कार्य प्रभावित होता है. वहीं उपभोक्ता राहुल कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार, रमेश कुमार, गोपी कुमार आदि ने बताया कि एक सप्ताह से मोबाइल में बीएसएनएल का नेटवर्क ठीक तरह से कार्य नहीं करता है. इसके कारण परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >