पुरैनी (मधेपुरा) : मुख्यालय बाजार से सटे जय मां दुर्गा फ्यूल सेंटर के समीप रविवार की देर संध्या एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति समसान के दीवार से टकरा गये. इसमें पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत के बलाटोल गांव निवासी, इंदर ऋषिदेव और ब्रहमदेव ऋषिदेव बूरी तरह घायल हो गये.
अन्य व्यक्ति बाइक लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पा कर पुरैनी पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
