मधेपुरा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालम गढि़या में प्रधानमंत्री जनधन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान एवं इंद्र धनुष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन किशोर झा द्वारा लोगों को इन योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से दी गयी जानकारी का लोगों ने काफी लाभ उठाया. प्रतियोगिता में सामूहिक रूप से लोगों से दस प्रश्न पूछे गये एवं सही जबाब देने वालों को पुरस्कार भी दिया गया. मौके पर पूर्व मुखिया बाल किशोर यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, चरित्र राम, विद्यालय के शिक्षक वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन
मधेपुरा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालम गढि़या में प्रधानमंत्री जनधन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान एवं इंद्र धनुष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुदर्शन किशोर झा द्वारा लोगों को इन योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से […]
