पुलिस लाइन के भू स्वामियों को मिला चेक

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन- चेक वितरण करते डीएम व एसपी प्रतिनिधि, मधेपुरापुलिस लाइन मधेपुरा के लिए अधिगृहित की गयी भूमि के मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है. शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा व एसपी आशिष भारती ने तीन भू स्वामियों के बीच 57 लाख […]

फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन- चेक वितरण करते डीएम व एसपी प्रतिनिधि, मधेपुरापुलिस लाइन मधेपुरा के लिए अधिगृहित की गयी भूमि के मालिकों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया गया है. शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा व एसपी आशिष भारती ने तीन भू स्वामियों के बीच 57 लाख 68 हजार चार सौ रुपये का चेक वितरित किया. इस दौरान डीएम ने एसपी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि एसपी के पद स्थापना के बाद पुलिस लाइन निर्माण कार्य में तेजी आयी है. मौके पर चेक ग्रहण करते हुए भाजपा नेता आभास आनंद ने बताया कि भू स्वामियों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. फिर भी पुलिस लाइन निर्माण को गति देने के लिए हम सभी भू स्वामी चेक ले रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >