अग्निशमन में पानी नहीं, जला लाखों की संपत्ति

प्रतिनिधि.मधेपुरा.आग का मौसम शुरू होते ही दमकल ने धोखा देना शुरू कर दिया है. शहर के कृष्णा पूरी मोहल्ला वार्ड नंबर चार में बुधवार की देर रात जब आग लगी तो दमकल की गाड़ी लेट से तो पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल में पानी था. हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत […]

प्रतिनिधि.मधेपुरा.आग का मौसम शुरू होते ही दमकल ने धोखा देना शुरू कर दिया है. शहर के कृष्णा पूरी मोहल्ला वार्ड नंबर चार में बुधवार की देर रात जब आग लगी तो दमकल की गाड़ी लेट से तो पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल में पानी था. हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया. इस दौरान दमकल कर्मी को लोगों के आक्रोश शिकार होना पड़ा. जानकारी के अनुसार संत अवध डिग्री कॉलेज के समीप कृष्णापूरी मोहल्ला में बुधवार की रात अचानक आग लगी गयी. देर रात आग लगने के कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया गया. आग की लपटें धीरे-धीरे तेज होती चले गयी. देखते ही देखते आग पांच घरों को अपने आगोश में ले लिया. जब तक लोग जगे लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग लगने से अमरेश यादव का पांच घर जल गया. इसमें कपड़ा, बरतन, जेवरात, नगदी सहित लाखों की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी. अगलगी स्थल का जांच कर सीआई गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आग में लाखों की संपत्ति जल कर बरबाद हो गयी. घटना के संबंध में सीओ उदय कृष्ण यादव ने दूरभाष पर बताया कि पीडि़तों को आपदा मद से मुआवजा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >