प्रतिनिधि, सिंहेश्वरगलत अफवाह के चलते गुरुवार को सिंहेश्वर सुपौल मुख्य पथ को कटैया गांव के समीप ग्रामीणों ने जाम कर नारेबाजी की. हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीण स्वत: जाम समाप्त कर दिये. जानकारी अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के कोरिहार तरावे पंचायत के बटोउआ गांव में बुधवार को कटैया गांव के बंदेलाल शर्मा के पुत्र लक्ष्मण शर्मा का शव बरामद किया गया था. इस हत्या कांड को लेकर लक्ष्मण शर्मा के ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गम्हरिया पुलिस बुधवार को मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. गुरुवार की सुबह कटैया में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाई की गम्हरिया पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों को रात में थाना से छोड़ दिया है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण सुपौल सिंहेश्वर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जाम कर रहे लोगों को समझाया और गम्हरिया थाना पर बंद अभियुक्तों का फोटो दिखाया, तब ग्रामीण शांत हुए व सड़क पर आवागमन सुलभ हो पाया.
छुठी अफवाह के चलते सड़क जाम
प्रतिनिधि, सिंहेश्वरगलत अफवाह के चलते गुरुवार को सिंहेश्वर सुपौल मुख्य पथ को कटैया गांव के समीप ग्रामीणों ने जाम कर नारेबाजी की. हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद ग्रामीण स्वत: जाम समाप्त कर दिये. जानकारी अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के कोरिहार तरावे पंचायत के बटोउआ गांव में बुधवार को कटैया गांव के बंदेलाल शर्मा के […]
