मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम से संचालित अग्निशमन विभाग चालक विहीन बन गया है. कल तक गाडि़यां व कर्मियों के अभाव में अग्निशमन दस्ता खुद को बेवश और लाचार बता रहा था. अब विभाग में तैनात दोनों चालक के तबादले से विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिले में स्थित यह बन गयी है कि चार दमकल मात्र एक चालक के भरोसे है. जिले में चालक के तबादले स यह सवाल उठने लगा है कि जिले में लगने वाली आग कैसे बुझेगा. सवाल उठना भी लाजिमी आग लगने की सूचना पर दमकल लेकर जायेगा कौन! गौरतलब है कि जिले में विभाग के पास फिलवक्त दो गाडि़यां जिला मुख्यालय व दो गाडि़यां उदाकिशुनगंज अनुमंडल में है. इनमें एक गाड़ी महाशिवरात्रि मेला को लेकर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कार्यालय में लगी हुयी है. होली के पूर्व ही जिला मुख्यालय में तैनात प्रधान चालक ललितेश पासवान का तबादला समस्तीपुर कर दिया गया था. वहीं सिंहेश्वर मेला में प्रतिनियुक्त चालक भरत सिंह का भी तबादला दो दिन पूर्व अरवल जिला कर दिया गया है. हालांकि भरत सिंह तबादले के बाद भी सिंहेश्वर मेला में जमे हुए है. लेकिन जिला मुख्यालय में एक भी चालक नहीं है. वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल में चालक ददन सिंह अकेले दो गाडि़यां चला रहे हंै.
चालक विहीन बना अग्निशमन विभाग
मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम से संचालित अग्निशमन विभाग चालक विहीन बन गया है. कल तक गाडि़यां व कर्मियों के अभाव में अग्निशमन दस्ता खुद को बेवश और लाचार बता रहा था. अब विभाग में तैनात दोनों चालक के तबादले से विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिले में स्थित यह बन गयी […]
