फोटो- मधेपुरा 11,12कैप्शन- परीक्षा में गैस पेपर निकला कर लिखने का प्रयास करती हुई परीक्षार्थी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा कदाचार युक्त माहौल में चल रही है. परीक्षा का हाल विवि प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है. बुधवार को कुछ परीक्षा केंद्रों को छोड़ कर अधिकांश केंद्रों पर परीक्षार्थी खुले आम गैस पेपर निकाल कर उत्तर लिखने में मशगूल दिखे. हालांकि स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा शुरुआती दौर में कदाचार मुक्त माहौल में चल रही थी, लेकिन समय के साथ -साथ परीक्षा का प्रारूप भी बदलने लगा. कहीं केंद्राधीक्षक व वीक्षक परीक्षार्थी से खौफ खा रहे है तो कहीं परीक्षार्थी केंद्राधीक्षक व वीक्षक से खौफ खा रहे है. गौरतलब है कि रविवार को परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय स्थित पीएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक ने नकल कर रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा तो परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका फाड़ दिया. यहीं नहीं नकल की छूट नहीं देने से आक्रोशित परीक्षार्थी ने दूसरे परीक्षार्थी की भी उत्तर पुस्तिका फाड़ दिया. हालांकि केंद्राधीक्षक डॉ केपी यादव ने परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था. अनुदान राशि की गणना करेंगे शिक्षक मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि प्रशासन ने अधिसूचना ज्ञापांक एसी 137/15 में आंशिक संशोधन करते हुए वित्तीय वर्ष 01.01.2006 से 31.03.2010 तथा वित्तीय वर्ष 01.01.1996 से 31.03.2000 तक के वेतनांतर मद् में राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान राशि की गणना व भुगतान की निर्धारित कार्यवधि विस्तारीकरण किया है.
कदाचार युक्त चल रही है बीए पार्ट टू की परीक्षा
फोटो- मधेपुरा 11,12कैप्शन- परीक्षा में गैस पेपर निकला कर लिखने का प्रयास करती हुई परीक्षार्थी प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा कदाचार युक्त माहौल में चल रही है. परीक्षा का हाल विवि प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है. बुधवार को कुछ परीक्षा केंद्रों को […]
