फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन- मुरलीगंज. प्रखंड के बीएल उच्च विद्यालय से अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय प्राचार्य डा रुद्राधर झा नवल ने बताया कि आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रथम एवं तृतीय सहित तीन सांत्वना और निबंध प्रतियोगिता में दो सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि 08 मार्च 2015 को जिला शिक्षा पदाधिकारी के सभागार में जिला पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का वितरण वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी बद्री नारायण मंडल, कार्यक्रम पदाधिकारी सैलेस्टीन हांसदा एवं शिव शंकर राय ने किया. नवम वर्ग के अमित व राकेश को प्रथम पुरस्कार 5000 हजार, ओम शंकर को तृतीय पुरस्कार 4000 हजार, सांत्वना पुरस्कार में पांच छात्रों को 12-12 सौ रुपये की राशि दी गयी. मौके पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अनुमंडल सचिव कृष्ण कुमार भी मौजूद थे.
प्रतियोगित में बच्चों ने जीता पुरस्कार
फोटो – मधेपुरा 14कैप्शन- मुरलीगंज. प्रखंड के बीएल उच्च विद्यालय से अनुसूचित जाति के छात्र- छात्राओं ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कार जीत कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय प्राचार्य डा रुद्राधर झा नवल ने बताया कि आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रथम एवं तृतीय सहित तीन सांत्वना और […]
