फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन- जांच करते अधिकारी, ट्रैक्टर सहित बरामद खाद पैक्स अध्यक्ष ने किसानों का खाद बेच दिया था व्यवसायी के हाथप्रतिनिधि, मधेपुरा/मुरलीगंजथाना क्षेत्र के नाढी पंचायत स्थित बंधा गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को कालाबाजारी का 200 बोरा यूरिया पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद को जब्त कर व्यापारी उमेश यादव उर्फ डब्लू यादव, पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को बंधा गांव के खाद व्यवसायी डब्लू यादव के घर पर सरकारी इफको खाद दो ट्रैक्टरों पर लाद कर लाया गया. इस दौरान व्यवसायी ने एक ट्रैक्टर खाद अनलोड कर अपने गोदाम में रखवा दिया. इस दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ी और खाद के ट्रैक्टर के पास ग्रामीण इकट्ठा हो गये. ग्रामीणों को एकजुट देख कर खाद व्यापारी ट्रैक्टर से उतारे गये खाद को पुन: ट्रैक्टर पर लोड करने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए तत्काल मामले की सूचना मुरलीगंज थानाध्यक्ष और जिला कृषि पदाधिकारी को दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और जिला कृषि पदाधिकारी राम किशोर राय खाद को जब्त कर मामले की जांच में जुट गये. इस दौरान सदर एसडीएम विमल कुमार सिंह और डीएसपी कैलाश प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह खाद कालाबाजारी की थी. ग्रामीणों ने बताया कि यह खाद पैक्स के किसानों के लिए आया था, जिसे पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव ने खाद व्यापारी के हाथ में बेच दिये थे. इस मामले में थाना में दर्ज प्राथमिकी में पैक्स अध्यक्ष का नाम भी शामिल है.
कालाबाजारी का 200 बोरा खाद जब्त
फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन- जांच करते अधिकारी, ट्रैक्टर सहित बरामद खाद पैक्स अध्यक्ष ने किसानों का खाद बेच दिया था व्यवसायी के हाथप्रतिनिधि, मधेपुरा/मुरलीगंजथाना क्षेत्र के नाढी पंचायत स्थित बंधा गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को कालाबाजारी का 200 बोरा यूरिया पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद को जब्त […]
