इनसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म : सांसद

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन- सभा को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि, कुमारखंडसंत करीब साहब कर्मकांड व आडंबर के विरोधी थे. मैंने भी आचार्य धर्म स्वरूप साहेब जी से पुरुषार्थ की शिक्षा ली, उनके ही प्रेरणा से हमेशा मानवता की सेवा व कुरीतियों को खत्म करने व अच्छे समाज के निर्माण कार्य में जुटा हूं. इनसानियत की […]

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन- सभा को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि, कुमारखंडसंत करीब साहब कर्मकांड व आडंबर के विरोधी थे. मैंने भी आचार्य धर्म स्वरूप साहेब जी से पुरुषार्थ की शिक्षा ली, उनके ही प्रेरणा से हमेशा मानवता की सेवा व कुरीतियों को खत्म करने व अच्छे समाज के निर्माण कार्य में जुटा हूं. इनसानियत की सेवा सबसे बड़ा धर्म है. उपरोक्त बातें तीन दिवसीय जिला वार्षिक सद्गुरु महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर बुधवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सत्संग प्रेमियों के बीच कही. उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में लाल वस्त्र धारण कर संतों ने समाज को भाग्य और भगवान के भरोसे जीने पर मजबूर कर दिया है. देश की सेवा का अवसर मुझे मिला तो लाल वस्त्रों वाले संतों पर बेन लगा दूंगा. उन्होंने कहा कि संत सद्गुरु कबीर दास ने सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान, चरित्र निर्माण व आत्मज्ञान की बात कही थी. आज उनके ही विचारों को अनंत श्री विभूषित परम पूज्य सद्गुरु आचार्य श्री धर्म स्वरूप साहेब जी आप तक पहुंचाने आये हैं. उन्होंने लोगों से उनके प्रवचन सुन कर लाभ प्राप्त करने को कहा. मौके पर परम छोटी रमानी, बिहारी रमानी, भूमि दास, रामचंद्र दास सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >