अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के झंझरी शिव मंदिर चौक से अवैध तरीके से शराब बेचने वाले लड्डू मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार साह ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर झंझरी शिव मंदिर चौक के […]

ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र के झंझरी शिव मंदिर चौक से अवैध तरीके से शराब बेचने वाले लड्डू मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार साह ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर झंझरी शिव मंदिर चौक के पूरब साइड कठघरा में 400 एमएल के 22 बोतल देशी शराब बरामद किया. मौके पर ही शराब बेचने वाले लड्डू मियां पिता हासिम मियां झंझरी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एसपी ने किया थाना का निरीक्षण फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – थाना परिसर में वृक्ष लगाते एसपी ग्वालपाड़ा. मधेपुरा के एसपी आशीष भारती ने बुधवार को ग्वालपाड़ा थाना का निरीक्षण किया. मौके पर एसपी को सलामी दी गयी. निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार को आवश्यक निर्देश दिये. कहा कि लंबित कांडों का अविलंब निष्पादन करें व होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे. इसके लिए चौकसी बरतने का निर्देश दिया. मौके पर आरक्षी निरीक्षक मो निजामुल हक, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ राज कुमार साह, अवधेश सिंह, मनोज पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >