बिहारीगंज. प्रखंड के अंचल कार्यालय में एनएच 91 बाइपास रोड में कट रहे जमीन के रैयत को मुआवजा की राशि भुगतान हेतु शिविर का आयोजन किया गया. बायपास रोड में 129 किसान पूर्व में ही जमीन के मुआवजा की राशि का भुगतान ले चुके है. शेष बचे हुए 74 लाभुक को शिविर के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है. वहीं जमीन का मुआवजा पाने वाले किसान मांग कर रहे है कि एक मुश्त भुगतान किया जाय. शिविर में कुछ वैसे भी किसान थे जिनका जमीन आवासीय परिसर के रूप में चयनित नहीं है. वैसे जमीन का बाजार भाव के हिसाब से सही मूल्यांकन की मांग की गयी. इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सभी रैयत के किसानों से कहा कि डीएम से बातचीत के बाद ही सरकारी प्रावधान के मुताबिक भुगतान की प्रक्रिया है, इसे कमेटी तय करेंगी. मौके पर उप महाप्रबंधक निगम के इंदू शेखर राय ने बताया कि एसीएम डवलपमेंट बैंक द्वारा यह संपोषित योजना है. परियोजना को अभी विस्तारित की गयी है. अतिक्रमण मुक्त भूमि मिल जाने के बाद रोड के कार्य में प्रगति आयेगी. यह बायपास रोड लगभग चार किमी है.
शिविर लगा कर मुआवजा की राशि का किया भुगतान
बिहारीगंज. प्रखंड के अंचल कार्यालय में एनएच 91 बाइपास रोड में कट रहे जमीन के रैयत को मुआवजा की राशि भुगतान हेतु शिविर का आयोजन किया गया. बायपास रोड में 129 किसान पूर्व में ही जमीन के मुआवजा की राशि का भुगतान ले चुके है. शेष बचे हुए 74 लाभुक को शिविर के माध्यम से […]
