शराब विक्रेता ने महादलित वृद्ध का सिर फोड़ा

सिंहेश्वर (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित वार्ड (पांच) स्थित महादलित टोला में शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में राकेश यादव (अवैध शराब विक्रेता) ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की. कमलेश्वरी राम (70) ने जब इसका विरोध किया, तो राकेश ने दबिया से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया. इसके बाद राकेश […]

सिंहेश्वर (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित वार्ड (पांच) स्थित महादलित टोला में शुक्रवार की सुबह शराब के नशे में राकेश यादव (अवैध शराब विक्रेता) ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की. कमलेश्वरी राम (70) ने जब इसका विरोध किया, तो राकेश ने दबिया से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया. इसके बाद राकेश व उसके समर्थकों ने महादलित महिलाओं के साथ मारपीट भी की. इस मामले में घायल कमलेश्वरी राम के फर्द बयान पर सिंहेश्वर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी राकेश व उसके समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >