फोटो- मधेपुरा 15 कैप्शन- जीत का जश्न मनाते हुए स्कूली बच्चे प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर दिखाया है. सिल्वर जोन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परचम लहराते हुए आठ स्वर्ण, सात सिल्वर व पांच कांस्य पदक जीते.बच्चों के इस अप्रत्याशित जीत पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार निक्कू ने बताया कि विद्यालय के वर्ग चार की छात्रा सोना गुप्ता ने बिहार में दूसरा व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 28 वां स्थान प्राप्त कर जिले सहित राज्य व देश का नाम रोशन की है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के सुमन, सोना, धन्नजय, सौरभ, सुमन कुमार, कुशुम, स्वाति व आयुष झा ने गोल्ड मेडल जीते. वहीं खुशी सिंह, सुरभि, युवराज, हर्ष, नीरज, शिप्रा, सलौनी ने सिल्वर पर कब्जा जमाया. इसके अलावा रिया, प्रिया भारती, प्रेरणा भारती, प्रज्ञा कुमारी, सौरभ कुमार व प्रत्युष रवि ने प्रतियोगिता में कांस्य पद हासिल करने में सफल रहे.
साउथ प्वाइंट के बच्चों ने किया कमाल
फोटो- मधेपुरा 15 कैप्शन- जीत का जश्न मनाते हुए स्कूली बच्चे प्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर दिखाया है. सिल्वर जोन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परचम लहराते हुए आठ स्वर्ण, सात सिल्वर व […]
