महिला का आरोप मनगढ़ंत: कार्यपालक पदाधिकारी

प्रतिनिधि, मधेपुरा नौकरी दिलाने के नाम पर कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मचारी पर लगाये गये यौन शोषण के आरोप को कार्यपालक पदाधिकारी लखिंद्र पासवान ने झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि बेवजह साजिश के तहत महिला ने प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर मनगढ़ंत आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने बताया कि उक्त महिला पूर्व में […]

प्रतिनिधि, मधेपुरा नौकरी दिलाने के नाम पर कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मचारी पर लगाये गये यौन शोषण के आरोप को कार्यपालक पदाधिकारी लखिंद्र पासवान ने झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि बेवजह साजिश के तहत महिला ने प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर मनगढ़ंत आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने बताया कि उक्त महिला पूर्व में जाली प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाना चाहती थी. छानबीन के दौरान प्रमाण पत्र जाली पाया गया था. इस मामले में वह जेल भी जा चुकी है. गौरतलब है कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व समाहरणालय के एक कर्मचारी पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस संबंध में पीडि़ता ने सीजेएम कोर्ट में दायर परिवाद में कहा था कि गृह रक्षा वाहिनी में अनुकंपा के आधार पर नौकरी दिलाने को लेकर आवेदन जमा करवाया गया था. आवेदन में संलग्न कागजात की जानकारी उसे नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >